खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने देश के गृहमंत्री अमित शाह के 18 एवं 19 मई को प्रस्तावित दो दिवसीय बस्तर प्रवास का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया है। सांसद कश्यप ने कहा कि यह बस्तर के इतिहास में पहली बार है कि कोई केंद्रीय गृहमंत्री अपने कार्यकाल में 10वीं बार बस्तर की पावन धरा पर आ रहे हैं, जो केंद्र की मोदी सरकार की बस्तर के प्रति संवेदनशीलता और प्राथमिकता को दर्शाता है।
सांसद महेश कश्यप ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा नेतानार में ‘सेवा डेरा’ मॉडल का लोकार्पण किया जाएगा। बस्तर संभाग के सभी 400 सुरक्षा कैंपों को अब ‘सेवा डेरा’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों को बैंक सखी, महिला स्व-सहायता समूह और जन-सुविधाओं से सीधे जोड़ा जाएगा। यह मॉडल “विकास, विश्वास और सुरक्षा” के नए बस्तर की आधारशिला बनेगा।
सांसद कश्यप ने कहा कि 19 मई को जगदलपुर में आयोजित होने वाली ‘मध्य क्षेत्रीय परिषद’ की 26 वी उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता स्वयं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा नक्सलवाद का पूर्ण उन्मूलन,अंतर्राज्यीय सीमा सुरक्षा और मध्य भारत का चहुंमुखी विकास है।
Trending
- 21 से 25 जुलाई तक रायपुर में होगा श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का पांच दिवसीय प्रवास
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा


