नई दिल्ली। ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ सिनेमाघरों में धमाकेदार परफॉर्म कर रही है।रिलीज के दो हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद रिलीज़ के तीसरे वीकेंड पर भी इस फिल्म ने जबरदस्त उछाल के साथ शानदार कलेक्शन किया। चलिए यहां जानते हैं तीसरे मंडे टेस्ट में यानी 18वें दिन ‘द केरला स्टोरी 2’ का कैसा हाल रहा है?
‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 18वें दिन कितना किया कलेक्शन?
काफी विवादों और कानूनी मुश्किलें झेलने वाली ‘द केरला स्टोरी 2’ ने रिलीज के बाद से अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर लगातार कमाई की है, लेकिन यह अपनी प्रीक्वल ‘द केरल स्टोरी’ की जबरदस्त कमाई की बराबरी नहीं कर पाई। उस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की थी।
लेकिन फिर भी ये अपने बजट वसूलने के साथ 50 फीसदी से ज्यादा मुनाफा बटोर कर साल की सबसे बड़ी प्रॉफिटेबल फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। वहीं रिलीज के तीसरे वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद तीसरे मंडे को इसके कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।
फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘द केरल स्टोरी 2’ ने अपने पहले वीक में 23.28 करोड़ कमाए थे।
इसके बाद इसके दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 17.12 करोड़ रुपये रहा।
वहीं तीसरे हफ्ते में ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 7.40 करोड़ का कलेक्शन किया।
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 18वें दिन 1.06 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ ‘द केरल स्टोरी 2’ के 18 दिनों का कुल नेट कारोबार अब 48.86 करोड़ रुपये हो गया है।
जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 57 करोड़ रुपये हो गया है।
‘द केरल स्टोरी 2’ अब 50 करोड़ से इंचभर दूर
‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के तीसरे वीकेंड तक उतार-चढ़ाव के साथ अच्छी कमाई की है। हालांकि तीसरे मंडे को इसके कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। बावजूद इसके ये एक बड़ा मील का पत्थर पार करने वाली है। दरअसल ये अब तक भारत में 48 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है ऐसे में ये 50 करोड़ी बनने से इंचभर दूर रह गई है। तीसरे मंगलवार तक ये फिल्म इस आंकड़े को छू लेगी। वहीं अब इसके पास अब कमाई केलिए तीन-चार दिन और बचे हैं क्योंकि 19 मार्च से सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फ़िल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ दहाड़ेगी। इस फिल्म के आने से द केरल स्टोरी 2 की कमाई पर असर पड़ेगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ कैडर के लिए बड़ी उपलब्धि: IPS नीतू कमल और डी श्रवण केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में IG पद के लिए इंपैनल
- भोपालपटनम नगर पंचायत में 62 लाख की गड़बड़ी, सीएमओ व लेखापाल निलंबित
- मुख्य सचिव ने ई-प्रगति पोर्टल पर जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट अपलोड करने के दिए निर्देश
- डिजिटल क्रांति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘सेवा सेतु’ पहल से बस्तर के वनांचलों तक पहुँचीं 441 से अधिक सरकारी सेवाएँ
- छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ, बिलासपुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन
- कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण
- सुशासन तिहार: कोरबा में शांति गवेल का सपना हुआ सच, पीएम आवास योजना से मिला नया आशियाना
- बलौदाबाजार: शून्य प्रतिशत ब्याज ऋण योजना से चमकेगी खरीफ की फसल, अब तक 49 हजार से अधिक किसानों को 262 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी


