खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने 2.400 किलो गांजा के साथ एक आरोपी निरंजन बढ़ई (35 वर्ष) निवासी टिकरापारा, दंतेवाड़ा को आज रविवार काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा, मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कटेकल्याण से दंतेवाड़ा की ओर लाल रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्प्लेंडर मोटर साइकिल में गांजा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कटेकल्याण रोड स्थित पानी टंकी के पास वाहनाें की जांच शुरू की। वाहनाें के जांच के दौरान मुखबिर के बताए गए हुलिए का व्यक्ति बाइक में आता दिखाई दिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम निरंजन बढ़ई (35 वर्ष) निवासी टिकरापारा, दंतेवाड़ा बताया। तलाशी लेने पर बाइक की डिक्की से भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटा 2.400 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने मौके पर गांजा और अन्य सामान जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया। दंतेवाड़ा पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध गांजा बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।
Trending
- 21 से 25 जुलाई तक रायपुर में होगा श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का पांच दिवसीय प्रवास
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा


