Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बालोद में पुलिस कस्टडी से चोरी की महिला आरोपी फरार, SP की बड़ी कार्रवाई, 3 आरक्षक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

    July 9, 2026

    अवैध संबंध के शक में युवक की टंगिया मारकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    July 9, 2026

    उरला से दो सगे भाई लापता, तलाश में जुटी पुलिस; रेंजर साइकिल लेकर निकले थे घर से

    July 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बालोद में पुलिस कस्टडी से चोरी की महिला आरोपी फरार, SP की बड़ी कार्रवाई, 3 आरक्षक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
    • अवैध संबंध के शक में युवक की टंगिया मारकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
    • उरला से दो सगे भाई लापता, तलाश में जुटी पुलिस; रेंजर साइकिल लेकर निकले थे घर से
    • मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…
    • वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
    • IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला
    • बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’
    • अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » तीन लाख दीपों से जगमगाया दलपत सागर, स्वच्छता और देशभक्ति के संकल्प के साथ रचा गया इतिहास
    बस्तर

    तीन लाख दीपों से जगमगाया दलपत सागर, स्वच्छता और देशभक्ति के संकल्प के साथ रचा गया इतिहास

    Khabar WorldBy Khabar WorldJanuary 26, 2026No Comments93 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    एक दीया स्वच्छता व एक दीया वन्दे मातरम के नाम

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में दलपत सागर दीपोत्सव लगभग तीन लाख दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन की पहल पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, नगर वासियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से एक दीया स्वच्छता के नाम और एक दीया वन्दे मातरम के नाम दीपोत्सव के इस कार्यक्रम को लेकर शहर के सभी वर्गों में गजब का उत्साह देखने को मिला। वहीं रानी घाट में पूजा अर्चना के बाद एक साथ तीन लाख दीयों की रोशनी में दलपत सागर की सुंदरता भी कई गुना बढ़ गई। इस दौरान दलपत सागर के किनारों में जलते दीपक और जगमग रोशनी से भर दिया। दलपत सागर के आस-पास दीपोत्सव के दाैरान जमकर आतिशबाजी भी की गई,जिससे पूरा माहौल उल्लासमय हो गया। सभी लोगों ने बीती रविवार रात 8 बजे भव्य आतिशबाजी के साथ दीया को जलाया। इस मौके वन्दे मातरम की 150 वीं जयंती के अवसर पर वन्दे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। वहीं कार्यक्रम में बादल के कलाकारों द्वारा बस्तर की पारंपरिक लोकगीतों की मधुर प्रस्तुति दी गई।
    इस भव्य ‘दलपत दीपोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनसमूह को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिस शिद्दत और चिंता के साथ प्रशासन और शहरवासी इस धरोहर को संवारने में जुटे हैं, उसे देखते हुए वह दिन दूर नहीं जब जगदलपुर की पहचान दलपत सागर के नाम से होगी। मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से यह सागर शहर के गौरव और वैभव में एक नया पदक जोड़ेगा। इस अवसर पर उन्होंने “एक नाम स्वच्छता के नाम और एक दीपक वंदे मातरम के नाम” के नारे की सराहना करते हुए इसे अद्भुत संकल्प बताया। श्री साव ने कहा कि जहां ‘वंदे मातरम’ हमारी आजादी का महामंत्र है, वहीं स्वच्छता हमारे संस्कारों का विषय है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन-जन तक पहुंचाया है।
    कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने दलपत सागर के कायाकल्प के लिए सरकारी प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने इसके सौंदर्यीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसका टेंडर हो चुका है और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में यदि और मदद की आवश्यकता होगी, तो सरकार पीछे नहीं हटेगी। शहरों के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में ‘नगरोत्थान योजना’ शुरू की गई है, जिसके तहत नगर निगमों के बड़े कार्यों के लिए हर साल 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
    जल संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए श्री साव ने कहा कि तालाब हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। पुराने समय में बुजुर्ग पहले घाटों की सफाई करते थे और फिर स्नान करते थे। शहर के इतने निकट दलपत सागर का होना जगदलपुर के लिए सौभाग्य की बात है। यह न केवल पर्यटन का केंद्र बनेगा, बल्कि शहर के जल स्तर को बनाए रखने और प्यास बुझाने का भी एक बड़ा माध्यम साबित होगा। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने महापौर की लगन की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि जब भी उनसे बात होती है, दलपत सागर का जिक्र जरूर आता है। श्री साव ने जिला प्रशासन, नगर निगम और चेंबर ऑफ कॉमर्स की पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर महापौर संजय पांडे ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दाैरान ब्रेवरेज कारपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधी और कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, अपर कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी, आयुक्त नगर निगम प्रवीण वर्मा तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज

    July 9, 2026

    घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन

    July 8, 2026

    नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद

    July 8, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,367

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,329

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,252
    Don't Miss
    दुर्ग

    बालोद में पुलिस कस्टडी से चोरी की महिला आरोपी फरार, SP की बड़ी कार्रवाई, 3 आरक्षक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

    By Khabar WorldJuly 9, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है,…

    अवैध संबंध के शक में युवक की टंगिया मारकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    July 9, 2026

    उरला से दो सगे भाई लापता, तलाश में जुटी पुलिस; रेंजर साइकिल लेकर निकले थे घर से

    July 9, 2026

    मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…

    July 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    बालोद में पुलिस कस्टडी से चोरी की महिला आरोपी फरार, SP की बड़ी कार्रवाई, 3 आरक्षक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

    July 9, 2026

    अवैध संबंध के शक में युवक की टंगिया मारकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    July 9, 2026

    उरला से दो सगे भाई लापता, तलाश में जुटी पुलिस; रेंजर साइकिल लेकर निकले थे घर से

    July 9, 2026

    मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…

    July 9, 2026

    वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

    July 9, 2026

    IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला

    July 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.