खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना चाम्पा क्षेत्र में 20 लाख रुपए से ज्यादा की लूट और अपहरण के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है; सायबर टीम और चाम्पा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस वारदात के मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
इस मामले में आरोपियों ने कारोबारी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर पहले अपहरण किया, फिर जबरन कार में बैठाकर मैनपाट ले गए और गहरी खाई में धक्का देकर रकम लेकर फरार हो गए।
प्रार्थी हरीश देवांगन, जो अरविंद इंडस्ट्रीज चाम्पा में सुपरवाइजर हैं, 09 जनवरी 2026 को सक्ती से करीब 20 लाख 18 हजार 700 रुपये कैश कलेक्शन कर मोटरसाइकिल से चाम्पा लौट रहे थे, इसी दौरान दोपहर करीब 3:30 बजे ग्राम कोसमंदा तालाब के पास काली रंग की कार में सवार आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंका, बैग छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर उन्हें जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया।
इसके बाद रात करीब 9 बजे मैनपाट सेल्फी पॉइंट के पास हरीश देवांगन को गहरी खाई में धक्का दे दिया गया, जहां वे पूरी रात फंसे रहे और अगली सुबह किसी तरह बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर सायबर टीम द्वारा करीब 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच की गई, तकनीकी विश्लेषण के जरिए घटना में प्रयुक्त कार की पहचान हुई, जो अमीर मिरी के नाम पर पंजीकृत पाई गई।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि योगेश रात्रे, जमुना सेवायक, महेश्वर दिवाकर और अन्य साथियों ने दो महीने पहले ही लूट की पूरी योजना बनाई थी; पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 लाख 75 हजार रुपये नकद, एक वेन्यु कार, चाकू, बेसबॉल स्टिक और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, वहीं फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है।
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण


