खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम एक बार फिर जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया। इस बार तहसील बेमेतरा के ग्राम मोहभट्ठा वार्ड क्रमांक 17 निवासी दिव्यांग युवक कुमार गिरी गोस्वामी के जीवन में खुशियों की नई राह खुल गई।
लंबे समय से शारीरिक दिव्यांगता से जूझ रहे कुमार गिरी रोजमर्रा के कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर थे। आत्मनिर्भर बनने की इच्छा लिए वे जनदर्शन कार्यक्रम में पहुँचे और कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के समक्ष अपनी समस्या रखी। उन्होंने ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का आवेदन दिया।
कलेक्टर ने उनकी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संवेदनशील निर्णय लिया और मौके पर ही ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई। जैसे ही ट्राई साइकिल उन्हें सौंपी गई, उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी। भावुक होकर उन्होंने जिला प्रशासन का आभार जताया और कहा कि अब वे अपने कार्य स्वयं कर सकेंगे और स्वतंत्र जीवन जी पाएंगे। यह पहल न केवल एक व्यक्ति के जीवन में बदलाव लेकर आई, बल्कि यह भी दर्शाती है कि प्रशासनिक संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
इसी जनदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए आवेदकों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें भूमि विवाद, प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े आवेदन शामिल थे। कलेक्टर द्वारा कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समय-सीमा में समाधान के निर्देश दिए गए।
Trending
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा


