खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के काेतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत संजय मार्केट स्थित ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली एक महिला आरोपी को आज शनिवार काे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए 30 नग सोने के नोज पिन बरामद किए हैं।
काेतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को संजय मार्केट की एक ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित कर जांच के दौरान ज्वेलरी दुकान और शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान सुनीता उर्फ पूजा कश्यप, उम्र 33 वर्ष, निवासी शांतिनगर जगदलपुर के रूप में हुई। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर में पलंग के गद्दे के नीचे छिपाकर रखे गए 30 नग सोने के नोज पिन बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रवाना कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला मूल रूप से उड़ीसा की रहने वाली है और वर्तमान में जगदलपुर के शांतिनगर क्षेत्र में निवास कर रही थी।
इस कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, हेड कांस्टेबल उमा भगत, मोहन कश्यप तथा आरक्षक सोनू गौतम, कृष्णा नेताम, महेंद्र पटेल, शैलेश राज, महंगू कश्यप, अमर बेसरा, हेमचंद मौर्य, रीना अनंत, ललिता तारम, संगीता ठाकुर और पुनीता मंडावी का याेगदान रहा।
Trending
- जशपुर में जिला प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन: अवैध उर्वरक बिक्री पर 79 बोरी खाद जब्त, FIR की तैयारी
- सेलो बोर और कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती हुई आसान, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता
- कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अनूठी पहल : मुनगा पौधारोपण से घर-घर पहुंचेगा पोषण का संदेश
- धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुरुद में हेरोइन तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- जनता की चौपाल: भाजपा सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनीं समस्याएं, 100 से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा
- महादेव ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट के जरिए घुसपैठ और भारत प्रत्यर्पण की पूरी इनसाइड स्टोरी
- बिहान’ योजना से सविता साहू बनीं ‘लखपति दीदी’
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीएम आवास 2.0 लैंड टास्क फोर्स की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न


