खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। भिलाई स्थित जामुल थाना क्षेत्र में साधु के वेश में घूम रहे एक ढोंगी जोगी बाबा को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। आरोपी घर-घर जाकर भिक्षा मांग रहा था और साधु का रूप धारण किए हुए था।
जानकारी के अनुसार, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उन्होंने उससे पूछताछ की। धर्म पूछने पर उसने खुद को मुसलमान बताया और अपना नाम हवलदार, पिता का नाम मुस्तफा बताया। इसके बाद बजरंग दल के सदस्यों ने तुरंत जामुल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अकेला नहीं था, बल्कि उसके साथ अन्य लोग भी इस गिरोह में शामिल हो सकते हैं।
पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीम रवाना हो चुकी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह कब से और किन-किन इलाकों में सक्रिय था।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण


