खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी अपने तेवर दिखा रहा है।दिनभर लोग गर्म हवाओं से परेशान हो रहे हैं। प्रदेश में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। अगले दो दिन तक इसी तरह मौसम रहने की संभावना जताई है। हालांकि इस दौरान राहत के आसार कम हैं। मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में एक-दो पॉकेट में अगले 2 दिनों तक ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज मौसम शुष्क रहेगा और एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है.
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणीका उत्तर बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक झारखंड और अंदरूनी ओडिशा तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर तटीय उड़ीसा और उसके आसपास फैला हुआ है। वहीं एक प्रति चक्रवात अंदरुनी महाराष्ट्र और उससे लगे तेलंगाना के ऊपर विस्तारित है। इन मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में 18 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं है। मध्य भाग में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है। इसके अलावा बस्तर संभाग के दक्षिणी हिस्से में गरज-चमक की स्थिति संभावित है.
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रह सकता है।
Trending
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना


