खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाली नमीयुक्त हवा सप्ताहभर कड़ाके की ठंड से राहत दिला सकती है। रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी और इसका ज्यादा असर उत्तरी इलाके में नजर आएगा। मौसम में हुए बदलाव की वजह से दिन में बादल छाने से ठंडकता का अहसास हुआ और पारा में सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। जनवरी के दस दिन ठीक ठाक ठंड के साथ बीता है। अब मौसम का मिजाज बदलने की वजह से 18 जनवरी तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना है। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने साइक्लोन की वजह से मध्य स्तर पर हवा के साथ नमी आ रही है। इसका सीधा प्रभाव रात के न्यूनतम तापमान पर होने की उम्मीद है।
पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर दर्ज किया गया। इस दौरान दुर्ग संभाग के जिलों के एक-दो पॉकेट में शीतलहर की चपेट में रही।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी ठंड का जोरदार असर सरगुजा संभाग में है। वहां के मैनपाट, बलरामपुर, जशपुर सहित अन्य इलाकों में बर्फ जमने की स्थिति बनी हुई है। मौसम में होने वाले बदलाव का ज्यादा असर उसी इलाके में दिखेगा। वहीं मध्य हिस्से में भी आने वाली नमी कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी ठंड का मौसम समाप्त नहीं हुआ है। विक्षोभ हटने के बाद संभवतः जनवरी के दूसरे पखवाड़े में ठंड का खासा असर महसूस हो सकता है। कई बार ऐसी स्थिति बनी है जब जनवरी के अंतिम दिनों में सीजन की सबसे ठंडी रात गुजरी है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव शनिवार को दिन में बादल छाए रहे। इसके असर से दिन के अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट हुई और मौसम ठंडकता भरा रहा।
राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण


