खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगल में मिले नक्सली डंप से 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपए नगद, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है। नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुड़िया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि माड़ बचाओ अभियान’ के तहत यह कार्रवाई नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ की संयुक्त टीम के द्वारा जिले में लगातार सर्चिग और एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान नक्सलियों के द्वारा छिपाकर रखे गए नगद रकम, हथियार और विस्फोटक सामग्री के डंप का पता चला।
एसपी ने बताया कि सुरक्षाबलों की टीम आज मंगलवार को अबूझमाड़-महाराष्ट्र सीमा से लगे जंगल में सुरक्षाबलों की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इस दाैरान बड़ी मात्रा में नगद राशि और नक्सल सामग्री जमीन पर गढ़ा हुआ मिला, जिसे बरामद किया गया है। डंप में आईईडी बनाने का सामान, हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग का सामान था। वहीं, कुछ पोस्टर भी मिले हैं, जो नक्सलियों के लीडर के बताए जा रहे हैं। इतनी बड़ी रकम कहां से आई पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्हाेने बताया कि साल 2025-26 में अब तक जिले में कुल 270 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। उन्हाेने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगलों या आस-पास किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस और केंद्रीय बलों को दें, ताकि जिले को पूरी तरह नक्सलमुक्त बनाया जा सके।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज बरामद नक्सली डंप से – 1. AK47 रायफल – 03 नग, 2. SLR रायफल – 03 नग, 3. 303 रायफल – 02 नग, 4. 315 रायफल – 01 नग, 5. AK47 रायफल का मैग्जीन – 05 नग, 6. AK47 रायफल का जिंदा कारतूस – 113 नग, 7. SLR रायफल का जिंदा कारतूस – 182 नग, 8. SLR रायफल का मैग्जीन – 13 नग, 9. इंसास रायफल का मैग्जीन – 01 नग, 10. 303 रायफल रायफल का मैग्जीन – 02 नग, 11. 303 रायफल का जिंदा कारतूस – 45 नग, 12. 315 रायफल का मैग्जीन – 01 नग, 13. 315 रायफल का जिंदा कारतूस – 41 नग, 14. 12 बोर बंदूक – 02 नग, 15. देशी कट्टा – 02 नग, 16. 12 बोर का जिंदा कारतूस – 19 नग, 17. एयर गन – 01 नग, 18. बीजीएल सेल – 132 नग, 19. इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर – 08 नग, 20. कॉर्डेक्स वायर – 06 बंडल, 21. मोटोरोला सेट MODEL NO- M33GMO29C2AA – 01 नग, 22. वॉकीटॉकी बॉओफेंग – 06 नग, 23. SMG कार्टेज – 12 नग, 24. BGL – 02 नग, 25. BGL कार्टेज – 14 नग, 26. सोरा -5KG लगभग, 27. व्हाईट पाउडर -3KG, 28. रेडियो सेल – 4 सेट, 29. बिजली वायर – 02 बंडल, 30. अन्य दैनिक नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


