नई दिल्ली। IPL 2026 में बीते शनिवार 2 मैच खेले गए, जिनमें राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। दूसरी ओर राजस्थान ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात की टीम को 6 रनों के करीबी अंतर से हराया। गुजरात की सीजन में यह लगातार दूसरी हार रही। अब तक टूर्नामेंट में कुल 9 मैच खेले जा चुके हैं, जिनके बाद जान लीजिए कि आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल का क्या हाल है।
पॉइंट्स टेबल में राजस्थान टॉप पर
दिल्ली कैपिटल्स को हराने वाली राजस्थान रॉयल्स टॉप पर विराजमान है। अपने दोनों मैच जीत चुकी राजस्थान के 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +2।233 है। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के भी चार-चार अंक हैं, लेकिन उनका NRR राजस्थान से कम है। ये तीनों टीम अब तक अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी हैं।
गत चैंपियन RCB भी अब तक अजेय है, उसके 2 अंक हैं और उसका +2.907 का नेट रन रेट आसमान को छू रहा है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को 2 मैचों में एक जीत मिली है, लेकिन उसका NRR पॉजिटिव है, वहीं मुंबई इंडियंस के भी 2 अंक हैं, लेकिन उसका NRR नेगेटिव में है।
गुजरात और मुंबई को हार से नुकसान
राजस्थान रॉयल्स के हाथों 6 रनों की करीबी हार झेलने के बाद गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट काफी नीचे गिर गया है। दोनों मैच हार चुकी गुजरात टेबल में सातवें स्थान पर है। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के हाथों बड़ी हार झेलकर आ रही मुंबई इंडियंस छठे पायदान पर है। उसके अभी 2 अंक हैं।
सबसे नीचे 5 बार की चैंपियन CSK
5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद है। वह अपने दोनों मैच हार चुकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स का भी यही हाल है, जो दोनों मैच हारने के बाद अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अब तक अपनी जीत का खाता नहीं खोला है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG अभी आठवें पायदान पर है।
RR – 4 अंक
DC – 4 अंक
PBKS – 4 अंक
RCB – 2 अंक
SRH – 2 अंक
MI – 2 अंक
GT – 0 अंक
LSG – 0 अंक
KKR – 0 अंक
CSK – 0 अंक
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


