खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से इंतज़ामों को देखते हुए आज 25 जनवरी को रेल्वे पुलिस बल जगदलपुर के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने डॉग स्क्वाड के साथ मिलकर रेल्वे स्टेशन परिसर जगदलपुर में वेटिंग हॉल, पार्सल ऑफिस, बुकिंग काउंटर, पार्किंग एरिया और प्लेटफॉर्म एरिया जैसे जगहों पर गहन एंटी-सबोटेज जांच किया गया। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध प्रकार की सामग्री नहीं पाया गया। संपूर्ण रेलवे स्टेशन जगदलपुर में स्थिति सामान्य पाया गया।
आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस काे लेकर बस्तर पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए जिले भर में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है और कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी प्रमुख मार्गों सहित एंट्री व एग्जिट पॉइंट्स पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बाहर से आने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं होटल, लॉज, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लगातार जांच की जा रही है। महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से पल-पल की निगरानी की जा रही है।
Trending
- बालोद में पुलिस कस्टडी से चोरी की महिला आरोपी फरार, SP की बड़ी कार्रवाई, 3 आरक्षक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- अवैध संबंध के शक में युवक की टंगिया मारकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
- उरला से दो सगे भाई लापता, तलाश में जुटी पुलिस; रेंजर साइकिल लेकर निकले थे घर से
- मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…
- वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
- IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’
- अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे


