खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ के बस्तर को विकास और शांति मॉडल के रूप में विकसित करने पर जोर रहेगा, इसके अलावा राज्यों की अपनी चुनौतियों को लेकर रोडमैप तैयार किया जाएगा।
राज्य के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव समेत कई आला अधिकारी मौजूद हुए हैं। इस बैठक में राज्य के बीच प्रशासनिक समन्वय और नीतिगत मामलों पर चर्चा की जाएगी।
26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक में शामिल हुए राज्यों के बीच आपसी समन्वय, कानून व्यवस्था, सीमा विवाद, जल संसाधन, परिवहन, बिजली और आंतरिक सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर चर्चा की जा सकती है। विशेष तौर पर दशकों तक लाल आंतक से प्रभावित प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त रणनीति और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल पर भी फोकस की संभावना है। आपको बता दें कि पिछली बार परिषद की बैठक 2025 के जून माह में वाराणसी में हुई थी।
Trending
- 21 से 25 जुलाई तक रायपुर में होगा श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का पांच दिवसीय प्रवास
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा


