खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 एक बार फिर खून से लाल हो गया। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास ऐसा भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार से दौड़ रहे दो भारी ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद का मंजर बेहद भयावह था। ट्रक बुरी तरह चकनाचूर हो चुके थे, शव वाहनों में फंसे हुए थे और हाईवे पर चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। इस टक्कर के चलते नेशनल हाईवे-30 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और चारामा पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी और भारी मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाने का कठिन और लंबा अभियान शुरू किया गया, ताकि यातायात को बहाल किया जा सके। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Trending
- कोरबा में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, 6 की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
- बिहान से बदली तकदीर : सुनीता वर्मा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
- सौर ऊर्जा अपनाकर प्रेरणा स्रोत बने ग्राम पंचायत सचिव
- भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी रुकमणी पटेल के परिवार का संबल
- लोकतंत्र बचाने से लेकर जल-जंगल-जमीन की रक्षा तक, 2028 में छत्तीसगढ़ को मिलेगा ईमानदार विकल्प- आम आदमी पार्टी
- शिक्षा व्यवस्था शर्मसार- नशे में हेडमास्टर ने स्कूल के बाहर जमीन पर लेटकर की गाली-गलौज
- बालोद में पुलिस कस्टडी से चोरी की महिला आरोपी फरार, SP की बड़ी कार्रवाई, 3 आरक्षक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- अवैध संबंध के शक में युवक की टंगिया मारकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार


