खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ का कांकेर जिला तय समय-सीमा से पहले नक्सल मुक्त होने की ओर अग्रसर है। जिले में बचे 19 नक्सलियाें के आत्मसमर्पण करने की संभावना हैं। इनमें डीवीसीएम चंदर और एसीएम रूपी सहीत कांकेर की परतापुर एरिया कमेटी के सदस्य शामिल हैं। इनके आत्मसमर्पण के साथ ही कांकेर जिला पूरी तरह नक्सल मुक्त हो जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, परतापुर एरिया कमेटी के यह 19 नक्सली अबूझमाड़ और कांकेर के नक्सल प्रभावित इलाकों में छिपे हुए थे, ये सभी कोइलीबेड़ा के रास्ते कंकेर जिला मुख्यालय पहुंचने की जानकारी मिली हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में महिला नक्सली रूपी का नाम प्रमुख है। वह स्टेट कमेटी मेंबर (एससीएम) विजय रेड्डी की पत्नी है। एससीएम विजय रेड्डी राजनांदगांव और बाद में मोहला-मानपुर-चौकी जिले में हुई मुठभेड़ में मारा गया था।
मिली जानकारी के अनुसार विजय रेड्डी की पत्नी रूपी ही उत्तर बस्तर कांकेर में नक्सलियों को अब तक आत्मसमर्पण करने से रोक रही थी। लेकिन तय समय-सीमा नजदीक आने के साथ ही कांकेर में पिछले दो दिनों में 6 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें आरकेबी डिवीजन के 5 और डीवीसीएम रैंक की एक महिला नक्सली शामिल थी। कांकेर में सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव के कारण उत्तर बस्तर में नक्सल संगठन पूरी तरह टूट चुका है, जिसके परिणाम स्वरूप बाकी नक्सली भी जल्द आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
Trending
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति


