खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र की युवती विद्या भारती नरेटी ने गांव में मैसेज भेजकर मदद मांगी। युवती ने बताया कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर झारखंड ले जाया गया और वहां जबरन रोका जा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया में युवतियों के वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी लगते ही कांकेर एसपी निखिल कुमार राखेचा ने गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर ने संपर्क किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्गूकोंदल की युवती को मुक्त कराया।
मिली जानकारी के अनुसार गढ़वा के डीएसपी नीरज कुमार ने जब पीड़िता से पूछताछ की तो उसने बताया कि दोस्त देव कुमारी ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा देकर गढ़वा बुलाया था, छह मई को अकेले बस से गढ़वा पहुंची। यहां उसे एक मकान में रखा गया, जहां पहले से कांकेर की 15-16 युवतियां मौजूद थीं। युवती ने बताया कि संस्था के लोगों ने रात्रि में कंपनी के नियमानुसार मोबाइल फोन वर्जित होने के कारण मोबाइल फोन को रख लिया, इससे वह डर गई। किसी तरह सुबह उसने अपने चाचा को मैसेज कर पूरी जानकारी दी। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 10 हजार रुपये भी लिए गए हैं।
डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि 30 लड़कियां और 100 लड़के अलग-अलग मकान में रह रहे हैं। सभी बालिग हैं और नौकरी के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। संस्था अर्थ इंटरप्राइजेज के मालिक बलराम कुमार ने बताया कि उन्होंने साउथ दिल्ली की कंपनी आरएचआई नेचर वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड का फ्रेंचाइजी लिया है। कंपनी का प्रोडक्ट बेचने के लिए लड़के-लड़कियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। डीएसपी ने मानव तस्करी के मामले से इनकार किया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


