खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के ओरछा थाना क्षेत्र अंर्तगत इकनार गांव में 2 धर्मांतरित परिवार के लगभग 15 से 16 लोगों के साथ अचानक पहुंची भीड़ ने इनके घर में तोड़फोड़ कर मारपीट कर दी । सामान को घर से बाहर फेंक दिया, राशन तक जला दिया गया है। मारपीट में घायल हुए कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है । जिसका वीडियो आज गुरूवार काे सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दिन पहले बुधवार सुबह 8 से 9 बजे के करीब गांव के ही कुछ लोगों की भीड़ धर्मांतरित 2 परिवार वालों के घर पहुंची। परिवार के सदस्यों का कहना है कि उनके साथ मारपीट की गई। भीड़ ने पुरुषों के साथ ही महिलाओं और बच्चों को भी घर से निकालकर घर में तोड़फोड़ कर दी। सारा सामान बाहर निकालकर फेंक दिया, दस्तावेज और राशन में आग लगाकर उनके साथ मारपी भी की गई । साथ ही गांव छोड़ने को कहा गया है।
इसके साथ ही पीड़ितों का कहना है कि चर्च नही जाने की हिदायत दी गई है। वहीं इस घटना में परिवार के कुछ सदस्य घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक युवक का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। इस घटना के बाद का वीडियो आज गुरूवार काे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।धर्मांतरण के मामले में मारपीट की घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं पीड़ित परिवार के कुछ सदस्य जो घायल हैं वे अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि बच्चों समेत महिलाएं घर के आंगन में ही बैठी हुई हैं। इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
Trending
- कोरबा में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, 6 की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
- बिहान से बदली तकदीर : सुनीता वर्मा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
- सौर ऊर्जा अपनाकर प्रेरणा स्रोत बने ग्राम पंचायत सचिव
- भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी रुकमणी पटेल के परिवार का संबल
- लोकतंत्र बचाने से लेकर जल-जंगल-जमीन की रक्षा तक, 2028 में छत्तीसगढ़ को मिलेगा ईमानदार विकल्प- आम आदमी पार्टी
- शिक्षा व्यवस्था शर्मसार- नशे में हेडमास्टर ने स्कूल के बाहर जमीन पर लेटकर की गाली-गलौज
- बालोद में पुलिस कस्टडी से चोरी की महिला आरोपी फरार, SP की बड़ी कार्रवाई, 3 आरक्षक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- अवैध संबंध के शक में युवक की टंगिया मारकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार


