खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अधोसंरचना विकास के तहत कई परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव-नागपुर तीसरी लाइन परियोजना से जुड़े कार्य के लिए तुमसर रोड यार्ड में 24 से 31 जनवरी तक नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण कुल 14 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें से 6 ट्रेनें 24 से 31 जनवरी तक, जबकि 8 ट्रेनें 28 से 31 जनवरी के बीच नहीं चलेंगी। रद्द होने वाली गाड़यिों में अधिकतर पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जो रायपुर से नागपुर के बीच चलती हैं। इस कारण दैनिक यात्रियों को इस दौरान यात्रा में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
यह ट्रेन रहेगी रद्द
24 से 31 जनवरी तक तुमसर रोड से छूटने वाली 58817 तुमसर रोड-पैसेंजर नहीं चलेगी।
24 से 31 जनवरी तक तिरोडी से छूटने वाली 58816 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर नहीं चलेगी।
24 से 31 जनवरी तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) जंक्शन से छूटने वाली 58815 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) – तिरोडी पैसेंजर नहीं चलेगी।
24 से 31 जनवरी तक तिरोडी से छूटने वाली 58818 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर नहीं चलेगी।
24 से 31जनवरी तक बालाघाट से छूटने वाली 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-तिरोडी मेमू नहीं चलेगी।
24 से 31जनवरी तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट मेमू नहीं चलेगी।
28 से 31 जनवरी तक दुर्ग से छूटने वाली 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू नहीं चलेगी।
28 से 31 जनवरी तक गोंदिया से छूटने वाली 68743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू नहीं चलेगी।
28 से 31 जनवरी तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू नहीं चलेगी।
28 से 31 जनवरी तक गोंदिया से छूटने वाली 68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू नहीं चलेगी।
28 से 31 जनवरी तक डोंगरगढ़ से छूटने वाली 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू नहीं चलेगी।
28 से 31 जनवरी तक गोंदिया से छूटने वाली 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेम नहीं चलेगी।
28 से 31 जनवरी तक इतवारी से छूटने वाली 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू नहीं चलेगी।
28 से 31 जनवरी तक गोंदिया से छूटने वाली 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू नहीं चलेगी।
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां
24 से 31 जनवरी तक तुमसर रोड के स्थान पर यह गाड़ी गोबरवाही से तिरोडी के लिए रखाना होगी 78811 तुमसर रोड-तिरोडी डेमू गोबरवाही तक चलेगी अर्थात यह गाड़ी गोबरवाही एवं तुमसर रोड नहीं चलेगी।
24 से 31 जनवरी तक तिरोडी से छूटने वाली 78812 तिरोडी-तुमसर रोड डेमू गोबरवाही तक चलेगी अर्थात यह गाड़ी गोबरवाही एवं तुमसर रोड नहीं चलेगी।
24 से 31 जनवरी तक तिरोडी के स्थान पर यह गाड़ी गोबरवाही से बालाघाट के लिए रवाना होगी 78813 तिरोडी-बालाघाट डेमू अर्थात यह गाड़ी गोबरवाही एवं तुमसर रोड के बीच नहीं चलेगी।
24 से 31 जनवरी तक बालाघाट से छूटने वाली 78814 बालाघाट-तिरोडी डेमू गोबरवाही तक चलेगी अर्थात यह गाड़ी गोबरवाही एवं तुमसर रोड नहीं चलेगी।
बीच में नियंत्रित होने वाली गाडियां
29 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली गाड़ी 18240 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) – कोरबा शिवनाथ एक्स्प्रेस को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एवं तुमसार रोड के बीच 30 मिनट नियंत्रित होगी ।
31 जनवरी को अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी 12833 अहमदाबाद – हावड़ा एक्स्प्रेस को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एवं गोंडिया के बीच 40 मिनट नियंत्रित होगी।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट


