खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। रास्ता रोककर हत्या का प्रयास एवं लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर मुंगेली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई त्वरित कार्रवाई के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
प्रार्थी झाफल थाना लोरमी निवासी ताम्रज सिंह (21 वर्ष) ने बताया कि 2 मार्च की रात करीब 3:30 बजे मोटरसाइकिल (CG 28 U 7390) से रायपुर के लिए निकला था। सुबह लगभग 4:15 बजे मुंगेली-लोरमी तिराहा के पास तीन युवकों ने उसे रोक लिया था।
आरोपियों ने उसके गले से सोने का लॉकेट लूटने के साथ मोटरसाइकिल की हेडलाइट तोड़ते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच एक आरोपी ने गला दबाकर जमीन पर गिरा दिया, जबकि दूसरा साथी घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा था। मौके से पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा।
थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 309(4), 126(2), 324(4), 296, 351(3), 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में साइबर सेल और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम गठित की गई।
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग द्वारा तैयार “त्रिनयन एप्लिकेशन” में दर्ज सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना स्थल के आसपास के फुटेज खंगाले गए। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।
मामले में आरोपी केशवपुर, मुंगेली निवासी आशीष शिवारे (29), यशवंत रावते (27) और महामाई वार्ड, सोनारपारा, मुंगेली निवासी देवेश सोनी (24) ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने यशवंत रावते से एक मोबाइल फोन तथा देवेश सोनी से “ऊं” लिखा सोने का लॉकेट बरामद किया है।
Trending
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क


