खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज बुधवार काे मर्दापाल मंडल क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगभग ₹1 करोड़ 2 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान पंचायत भवन, पुलिया और सड़क निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों की आधारशिला रखी गई।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने आमाबूंदीन माता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत सोनाबाल में ₹20 लाख की लागत से पंचायत भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वहीं नगरी ग्राम पंचायत में ₹9 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। इसके अलावा खण्डाम ग्राम पंचायत में ₹20 लाख की लागत से पंचायत भवन और ₹9 लाख की लागत से पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। बोरगांव में ₹4.50 लाख की लागत से पुनि निर्माण कार्य की आधार शिला रखी गई। खचगांव ग्राम पंचायत में ₹20 लाख की लागत से पंचायत भवन तथा ₹4.50 लाख की लागत से पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। ग्रामीणों ने लंबे समय से इन कार्यों की मांग की थी। बेतबेडा क्षेत्र में ₹6 लाख की लागत से पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ, जबकि पोलंग ग्राम पंचायत में ₹9 लाख की लागत से स्पॉन पुलिया निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीण इलाकों में आवागमन और बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी।
Trending
- जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल- वन मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा का बदलेगा स्वरूप: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने दी ₹1.49 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, बनेगा मास्टर प्लान
- ‘सोलर दीदियां’ बनेंगी हरित ऊर्जा की नई पहचान, कबीरधाम में आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: रायपुर और दुर्ग समेत कई जिलों के परिवहन अधिकारियों का तत्काल तबादला
- छत्तीसगढ़ में नदियों के कायाकल्प की महायोजना: मुख्य सचिव ने दिए कैचमेंट एरिया में ‘वॉटर रिचार्ज’ और जन-भागीदारी के सख्त निर्देश
- नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी से खेती हुई अधिक लाभकारी
- बेमेतरा जनदर्शन: कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं 66 समस्याएं, कई मामलों का मौके पर ही हुआ त्वरित निराकरण
- बेमेतरा में अवैध रेत माफिया पर जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार: 11 गाड़ियां जब्त, ₹3 लाख से अधिक का लगेगा जुर्माना


