खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम काऊरगट्टा में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच भीमा मड़कम उम्र लगभग 40 वर्ष को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। उक्त नक्सली वारदात छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती इलाके ग्राम काऊरगट्टा में मंगलवार शाम 6 बजे भीमा मड़कम (29) अपने खेत से वापस लौटते समय नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। विदित हाे कि पूर्व सरपंच भीमा मड़कम को 2 महीने पहले भी नक्सलियों ने घेरा था। उसके घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर सीआरपीएफ 151 बटालियन का कैंप स्थित है।
नक्सलियों को शक था कि वह जवानों को उनसे जुड़े इनपुट देता था, मुखबिरी के शक में उसे गोली मार दी। नक्सलियों के खिलाफ लगातार हो रहे कार्रवाईयों के बाद भी बीजापुर जिले में रह-रहकर नक्सली वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, और इलाके में दहशत बनाए रखने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। एक बार फिर नक्सलियाें ने एक पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने आज बुधवार काे बताया कि ग्राम काऊरगट्टा में पूर्व सरपंच भीमा की अपने खेत से वापस लौटते समय अज्ञात द्वारा हत्या करने की सूचना थाने में प्राप्त हुई है। ऐसी संभावना है कि इस घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया होगा । घटना मंगलवार शाम लगभग 6 बजे की बताई गई है। परिजनों द्वारा घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है । पामेड़ पुलिस सूचना द्वारा घटना की जानकारी ली जा रही है। पामेड़ से अतिरिक्त बल को मौके के लिए रवाना किया गया है। घटना की विस्तृत जानकारी मिलने पर अवगत कराया जायेगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ भाजपा में सांगठनिक कसावट: डॉ. रमन सिंह का कार्यकर्ताओं को कड़ा संदेश- “अब सिर्फ ढाई साल शेष, पदों का रोना छोड़ें, संगठन को सर्वोपरि रखें”
- आकाश कश्यप हत्याकांड पर्दाफाश : एक नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
- बड़ा प्रशासनिक एक्शन: GPM कलेक्टर की छुट्टी, 5 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले
- कोरबा में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, 6 की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
- बिहान से बदली तकदीर : सुनीता वर्मा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
- सौर ऊर्जा अपनाकर प्रेरणा स्रोत बने ग्राम पंचायत सचिव
- भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी रुकमणी पटेल के परिवार का संबल
- लोकतंत्र बचाने से लेकर जल-जंगल-जमीन की रक्षा तक, 2028 में छत्तीसगढ़ को मिलेगा ईमानदार विकल्प- आम आदमी पार्टी


