खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तारबाहर पुलिस को आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने हाथ में थैला लेकर सिकंस्ट्रक्शन कॉलोनी उर्दू स्कूल ग्राउंड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा है।
सूचना की तस्दीक करते हुए थाना तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान उक्त व्यक्ति को पकड़कर उसके थैले की तलाशी ली गई। जिसमें 1 नग देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल फोन और 3 ट्रेन टिकट बरामद किया गया। बरामद सामग्री को जब्त कर आरोपी सद्दाम हसन शेख 32 साल निवासी कठुआ केसिया मदरसापारा थाना कठुआ जिला पूर्व वर्धमान पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया है। वही आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
Trending
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!


