खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र में खुद को डॉक्टर बताकर दर्द का इलाज करने का दावा करने वाले उत्तरप्रदेश के दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बिना वैध डिग्री के इलाज करने वाले दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय युवकों को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाहर से आकर बिना किसी वैध डिग्री के इलाज कर रहे हैं। इस पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवकों से पूछताछ की। युवक खुद को आयुर्वेदिक उपचार से जुड़े होने की बात कहते हुए, अपने एक रिश्तेदार को डॉक्टर बताने लगे। युवकों के पास स्वयं के कोई वैध दस्तावेज नहीं था।
मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली, जहां से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां और कुछ संदिग्ध चूर्ण बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि पुलिस पहुंचने से पहले कथित डॉक्टरों का एक साथी मौके से फरार हो गया।
पुलिस दोनों युवकों को थाने लेकर आई, जहां पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मोहम्मद हकीम अकबर और मोहम्मद जैद बताया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों के खिलाफ बिना डिग्री इलाज करने, झूठा प्रचार-प्रसार कर लोगों को भ्रमित करने तथा जान से खिलवाड़ करने के आरोप में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


