खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। अंबिकापुर के गांधीनगर इलाके में आज सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बबलू मंडल के रूप में हुई है, जो सुभाष नगर का निवासी बताया जा रहा है। लाश मिलने की खबर मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। शव की हालत को देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
बता दें, घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों का फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मृतक कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ आते हुए नजर आ रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है।
Trending
- AIIMS रायपुर के दीक्षांत समारोह के आमंत्रण को लेकर सियासी हलचल, सांसद-विधायक और महापौर के नाम गायब
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर में मछली बीज वितरण कार्यक्रम में की सहभागिता, महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर दिया जोर
- ग्रीन पैराडाइज में अनोखे अंदाज में सजा सावन महोत्सव, ‘मिसेज ग्रीन पैराडाइज’ बनीं गीता सिंह
- पदोन्नति से अनुकंपा नियुक्ति तक मामलों की जांच की मांग, अंकित गौरहा ने संयुक्त संचालक को सौंपा विस्तृत पत्र
- रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार
- जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन


