खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आईजी के निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के अंतर्गत नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना गंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना गंज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति ओडिशा से भारी मात्रा में नशीली गोलियां लाकर रायपुर शहर में बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में एक्सप्रेस-वे रोड, मैन सराय भवन जाने वाले रास्ते के पास पंप हाउस के सामने बैठे हुए हैं। सूचना के तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को मौके पर पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से Nitrazepam Tablets (NITROSUN-10) की 300 स्ट्रिप्स (कुल 3000 गोलियां), एक रेनॉल्ट क्विड कार (अनुमानित कीमत ₹3,50,000/-) तथा मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त मादक पदार्थों, वाहन एवं अन्य सामग्री की कुल जुमला कीमत लगभग ₹4,00,000/- आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा ओडिशा से नशीली गोलियां लाकर रायपुर शहर में सप्लाई करना स्वीकार किया गया है। इस संबंध में थाना गंज में NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों के नेटवर्क, सप्लाई चैन एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है तथा आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां संभावित हैं। उक्त कार्यवाही से यह स्पष्ट है कि रायपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने हेतु लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। आम नागरिकों से अपील है कि नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।रायपुर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी
1. प्रवीण बघेल, पिता – प्रफुल्ल कुमार बघेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी – न्यू शांति नगर, टंडन डेरी रोड, अनुरथ रेजिडेंसी, थाना सिविल लाइन, रायपुर
2. भावेश खटवानी, पिता – जू खटवानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी – क्रिस्टल आर्केड के पीछे, लोधी पारा, थाना गंज, रायपुर
3. राज दास, पिता – स्वर्गीय वीरेंद्र दास, उम्र 24 वर्ष, निवासी – न्यू शांति नगर, चांदनी चौक, थाना सिविल लाइन, रायपुर
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण


