खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के समन्वित प्रयासों से सुकमा शहर में मिशन “सिक्योर सिटी सुकमा” के अंतर्गत जिला कलेक्टर अमित कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण, के नेतृत्व में विशेष प्रयास से जिला मुख्यालय सुकमा में अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड सर्विलांस एवं कमांड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है। इस उन्नत प्रणाली के अंतर्गत शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर कुल 40 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनका संचालन जिला कंट्रोल रूम से सतत रूप से किया जा रहा है। इससे शहर की गतिविधियों पर 24×7 प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो रही है। जिला पुलिस प्रशासन सुकमा, नागरिकों के सहयोग से सुरक्षित, सशक्त एवं अपराध मुक्त सुकमा के निर्माण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध एवं प्रयासरत है।
पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अपराधों की रोकथाम, तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सटीक पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। उन्हाेने बताया कि इससे कम समय में सकारात्मक एवं प्रभावी परिणाम मिलने लगे हैं – (केस 01) 18 अप्रेल 2026 को सुकमा में 12 वर्षीय बालक के गुम होने की घटना में सेंट्रलाइज्ड सर्विलांस सिस्टम के सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए, जिसके आधार पर केवल 8 घंटे के भीतर बालक को सकुशल बरामद किया गया। (केस 02) 19 अप्रेल 2026 को सर्किट हाउस सुकमा के पास घटित सड़क दुर्घटना में एक पुलिस जवान की मृत्यु के प्रकरण में भी सीसीटीवी कैमरों की सहायता से आरोपी वाहन की त्वरित पहचान कर मामले का शीघ्र खुलासा किया गया। इससे यह स्पष्ट है कि सीसीटीवी कैमरे न केवल अपराधों की रोकथाम में प्रभावी हैं, बल्कि घटनाओं के पश्चात सटीक साक्ष्य संकलन, त्वरित विश्लेषण एवं आरोपियों की शीघ्र पहचान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला पुलिस सुकमा समस्त नागरिकों, व्यापारी वर्ग एवं संस्थानों से अपील करती है कि वे अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य स्थापित करें। इससे न केवल उनकी व्यक्तिगत एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि पूरे शहर की सामूहिक सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक सशक्त होगी।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


