खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट शुक्रवार को कांग्रेस संगठन और विधायकों की मैराथन बैठक लेकर पार्टी का परफार्मेस जांचेंगे। सचिन पायलट गुरुवार देर शाम राजधानी पहुंचे। माना विमानतन पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को सुबह 10 बजे प्रभारी सचिन पायलट की कांग्रेस विधायकों से चर्चा करेंगे। उनकी बैठक के बाद 12 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक लेंगे। जिला अध्यक्षों के तीन माह का कामकाज पूरा होने पर उनके काम की समीक्षा करेंगे। जिला अध्यक्षों को पार्टी की आगामी कामकाज की रणनीति से अवगत कराएंगे। साथ ही उन्हें आने वाले समय का लक्ष्य देंगे। जिला अध्यक्षों की बैठक के बाद दोपहर 2 बजे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक लेंगे। ब्लॉक अध्यक्षों से बूथ और वार्ड समितियों के गठन पर चर्चा करेंगे।
Trending
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज


