खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारत सरकार द्वारा 1 मई से प्रारंभ किए गए जनगणना कार्य के तहत नगर निगम क्षेत्र में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में महापौर संजय पांडेय स्वयं मैदानी स्तर पर उतरकर जनगणना कार्य की प्रगति का जायजा लेने इंदिरा वार्ड पहुंचे। उन्होंने डोर-टू-डोर पहुंचकर न केवल सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया, बल्कि गणनाकारों (प्रगणकों) और सुपरवाइजरों से भी विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान महापौर ने देखा कि किस प्रकार टीमों द्वारा घर-घर जाकर परिवारों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। उन्होंने सर्वेक्षण प्रक्रिया की गुणवत्ता, सटीकता एवं पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी घर या व्यक्ति की जानकारी छूटने न पाए।
महापौर पांडेय ने मौके पर मौजूद जनगणना कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह कार्य केवल आंकड़े जुटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की भावी योजनाओं की नींव तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कर्मियों को जिम्मेदारी पूर्वक और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से भी संवाद किया और जनगणना के महत्व को समझाया। महापौर ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय दायित्व है, जिसमें हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रगणकों को सही, पूर्ण और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि शासन को वास्तविक आंकड़े प्राप्त हो सकें।
महापौर ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार या आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी हों सभी का आधार जनगणना के आंकड़े ही होते हैं। यदि जानकारी गलत या अधूरी दी जाती है तो योजनाओं के लाभ प्रभावित हो सकते हैं। अंत में महापौर ने नागरिकों से सहयोगात्मक रवैया अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि एक जागरूक नागरिक के रूप में यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं। इस दाैरान महापौर संजय पांडेय के साथ एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, शशिनाथ पाठक, आनंद झा आदि मौजूद रहे।
Trending
- बीजापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 62 चालकों पर गिरी गाज, ₹27,200 का जुर्माना वसूला
- जगदलपुर में आतंक का पर्याय बना नकाबपोश लुटेरा गिरफ्तार, 9 वारदातों का खुलासा; युवती को 100 मीटर घसीटने का वीडियो आया था सामने
- नक्सल अभियन से बरामद 14 लाख 89 हजार के लिए दावा या आपत्ति आमंत्रित
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ‘बगिया’ की त्वरित कार्रवाई: आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के आश्रित को मिली ₹4 लाख की तात्कालिक राहत
- वीबी-जी राम-जी योजना: ग्रामीणों को रोजगार, जल संरक्षण बना समृद्ध आजीविका का आधार
- नैनो डीएपी ने बढ़ाया किसान का विश्वास : कम मात्रा में मिला बेहतर पोषण
- प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ रामबती का सपना
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की


