खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-कोंडागांव। जिले के थाना सिटी काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत नेशनल हाईवे-30 पर घोड़ागांव और जोबा के बीच आज शनिवार सुबह 3 बजे तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रायपुर से जगदलपुर आ रही दुबे ट्रैवल्स की यात्री बस (सीजी 04 EA 4882) अनियंत्रित होकर पलट गई। जब अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। हादसे में बस चालक सहित तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों में ड्राइवर रोशन साहू, यात्री अशद और नवीन शामिल हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल कोण्डागांव में जारी है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में एक यात्री नवीन का हाथ कटकर अलग हो गया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बस के सामने अचानक किसी जानवर के आ जाने से चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई। हालांकि, पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


