नई दिल्ली। रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है, खासतौर पर महाराष्ट्र में ये फिल्म जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। इसी के साथ ‘राजा शिवाजी’ हर दिन करोड़ों में कमाई कर रही है। हालांकि दूसरे हफ्ते में इसके कलेक्शन में काफी मंदी भी देखी गई लेकिन ये अब लगभग अपना बजट वसूल कर चुकी है। इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘राजा शिवाजी’ ने 13वें दिन कितनी की कमाई?
कई बड़े कलाकारों से सजी ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन ही साबित कर दिया था कि ये फिल्म धुआंधार परफॉर्म करेगी और उम्मीद के मुताबिक इस ऐतिहासिक ड्रामा ने न केवल दर्शको का दिल जीत लिया है बल्कि अच्छा कलेक्शन भी कर डाला है। हालांकि इसकी कमाई में वीकडेज में उतार-चढ़ाव भी बना रहा बावजूद इसके ये बॉक्स ऑफिस पर सफल हो चुकी है और इसी के साथ ये हर दिन रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करा रही है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘राजा शिवाजी’ की पहले हफ्ते की कमाई 52.65 करोड़ रुपये रही। इसके बाद 8वें दिन फिल्म ने 3.20 करोड़, 9वें दिन 5.60 करोड़, 10वें दिन 6.80 करोड़, 11वें दिन 2.40 करोड़ और 12वें दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया।
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 1.90 करोड़ कमाए हैं।
इसी के साथ ‘राजा शिवाजी’ की 13 दिनों की कुल कमाई अब 75.05 करोड़ रुपये हो गई है।
‘राजा शिवाजी’ ने वसूली लागत
‘राजा शिवाजी’ ने फाइनली रिलीज के 13 दिनों में अपनी लागत आखिरकार वसूल कर ली है। इसे 75 करोड़ के बजट में बनाया गया है और दूसरे बुधवार को यानी 13वें दिन इसने ये आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ ये फिल्म सेफ जोन में पहुंच गई है और अब ये मुनाफा कमाने में जुट जाएगी।
‘राजा शिवाजी’ के बारे में
रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित ‘राजा शिवाजी’ छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन और नेक इरादों पर आधारित एक बायोपिक है। रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में जान फूंक दी है। फिल्म में संजय दत्त अफजल खान के खतरनाक किरदार में हैं। वहीं अभिषेक बच्चन ने संभाजी शाहजी महाराज का रोल प्ले किया है जबकि जेनेलिया देशमुख ने महारानी साईबाई के रूप में अभिनय किया है। सलमान खान ने जीवा महाला के रूप में फिल्म में एक स्पेशल कैमियो किया है। यह फिल्म रितेश और जेनेलिया के बेटे राहिल देशमुख की पहली फिल्म है, जिन्होंने युवा शिवाजी का किरदार निभाया है।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त


