खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव के निर्देश पर यातायात प्रभारी केशव ठाकुर एवं रोड सेफ्टी सेल के आरक्षक अवध राम सिन्हा द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 135 के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया।इस निरीक्षण में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के एसडीओ अविनाश राव, जिला परिवहन अधिकारी किशन लाल माहौर तथा थाना जंगला पुलिस की टीम भी शामिल रही। टीम ने उन स्थानों का विशेष रूप से निरीक्षण किया, जहां सड़क दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं।
निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण कारण सामने आए। पाया गया कि अधिकांश दुर्घटनाएं तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण हो रही हैं। इसके अलावा सड़क किनारे लगे बैरियर में रिफ्लेक्टिव टेप का अभाव भी एक बड़ा कारण पाया गया, जिससे रात के समय दृश्यता कम हो जाती है।
टीम ने यह भी पाया कि कई स्थानों पर रोड मार्किंग, ज़ेबरा क्रॉसिंग, कैट आई, चेतावनी बोर्ड, स्पीड लिमिट बोर्ड और टर्निंग संकेतक बोर्ड की कमी है, जिसके चलते वाहन चालकों को पर्याप्त दिशा-निर्देश नहीं मिल पाते।
यातायात प्रभारी केशव ठाकुर और आरक्षक अवध राम सिन्हा ने मौके पर मौजूद लोगों और वाहन चालकों को समझाइश देते हुए सुरक्षित वाहन चलाने, गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए।प्रशासन का यह कदम सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


