खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिला बीजापुर के धर्मप्रेमी राष्ट्र प्रेमी भाइयों एवं बहनों द्वारा गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत पूरे जिले भर में 11000 से अधिक हस्ताक्षर अभियान चलाकर गौ माता को राष्ट्र माता बनाने एवं गौ माता को सेवा, सुरक्षा, और सम्मान दिलाने हेतु बड़े ही ही संख्या में गौ भक्तों के द्वारा गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर से रैली का आयोजन कर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया पूरे देश के 5000 तहसीलों में हस्ताक्षर अभियान के तहत गौ माता के प्रति सेवा सुरक्षा सम्मान हेतु जागरूकता रैली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जा रहा है।
इसी कड़ी में बीजापुर में भी तहसीलदार SDM एवं अन्य उच्च अधिकारियों से ज्ञापन देकर आग्रह एवं निवेदन किया गया कि हमारी बातों को सरकार तक पहुंचाए एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करें इस हेतु आज गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर में गौ माता का आवाहन एवं पूजन कर पूरे नगर का भ्रमण रैली के माध्यम से किया गया।
भारत में गाय को “राष्ट्र माता” का संवैधानिक दर्जा देने और देशभर में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा बड़े पैमाने पर “गौ माता राष्ट्रमाता आंदोलन” और “गौ सम्मान आह्वान अभियान” चलाया जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में आस्था का केंद्र और पोषण का आधार है, जिसे माँ का दर्जा मिलना चाहिए।
बीजापुर जिले के सभी तहसील में विगत 1 माह से लगभग 20000 के हस्ताक्षर अभियान घर घर, मंदिर देवालय में करवाया गया है। आज बड़ी खुशी हुई कि हमारी गो माता हमारे गांव माता के लिए सेवा सुरक्षा सम्मन के सभी भक्तों ने आगे आए और sdm सर प्रार्थना पत्र सौंपे।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सहयोग एवं उपस्थिति रहा श्री जयपाल सिंह राजपूत जी श्रीमती ख़ेमिनी यादव जी अर्चना सिंह, मोहिनी साहू, श्री शंकर कुड़ियम जी विजय बहादुर राजभर श्री अर्जुन वेको राहुल गुप्ता श्री राजू गांधी जी कैलाश जी एवं अन्य श्रद्धावान परिजनों की उपस्थिति रही जो इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने में सहयोग प्रदान किए इसी क्रम में भोपालपटनम, भैरमगढ़ और उसूर तहसील में भी ज्ञापन दिया गयाजिसमें सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


