खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोंदुम में शनिवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। देर रात तेज बारिश और गरज-चमक के बीच मवेशी एक स्थान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक बिजली गिरी, जिससे मौके पर ही सभी 10 मवेशियों ने दम तोड़ दिया।
सुबह ग्रामीणों ने मृत मवेशियों को देखा और इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन को दी। ग्रामीणों ने बताया कि एक साथ इतने मवेशियों की मौत से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। जिन ग्रामीणों के मवेशियों की मौत हुई है, उनमें लक्षण हपका, बुधराम हपका, दशरथ बघेल, सोमी पिंकी बघेल, कुंवर हपका, आसमती हपका और मुन्नू हेमला जैसे पशुपालक शामिल हैं। मृत मवेशियों में बैल और बछड़े बताए गए हैं।
Trending
- 21 से 25 जुलाई तक रायपुर में होगा श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का पांच दिवसीय प्रवास
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा


