खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के ग्राम गमपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग सर्वेक्षण का आयोजन आज मंगलवार काे किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र डोडीतुमनार की स्वास्थ्य टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, दुर्गम रास्तों और सीमित संसाधनों के बावजूद गांव तक पहुंचकर कुल 771 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की।
स्वास्थ्य विभाग की इस विशेष पहल के दौरान ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ मलेरिया, टीबी, एनीमिया, उच्च रक्तचाप तथा गर्भवती महिलाओं की विशेष स्क्रीनिंग की गई। सर्वेक्षण में 05 मलेरिया मरीजों की पहचान कर उनका तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया। वहीं 02 संभावित टीबी मरीजों एवं 01 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (ANC HRP) की पहचान कर आगे की जांच एवं उपचार हेतु उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया।
इसके अतिरिक्त जांच के दौरान 01 उच्च रक्तचाप (बीपी) तथा 02 एनीमिया मरीजों को चिन्हित कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य टीम द्वारा ग्रामीणों को साफ-सफाई, पोषण, नियमित जांच तथा संक्रामक बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी भी दी गई।
ग्रामीणों ने बताया कि पहली बार उनके गांव के समीप इतने व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य जांच सुविधा उपलब्ध हुई है। इस अभियान से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान संभव हो सकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। टीम के सतत प्रयासों से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। यह अभियान न केवल ग्रामीण स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


