खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बुजुर्ग की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार को बैंस निकला बुजुर्ग जब शाम तक नहीं लौटा तब परिजनों ने तलाश शुरू की। रात करीब 8 बजे घर से 2 किलोमीटर दूर जंगल में शव संदिग्ध हालत में मिला। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला रामचंद्रपुर थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान (65 साल) देवशरण यादव के रूप में हुई है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जंगल में मिले उनके शव का आधा गर्दन कटा हुआ पाया गया। पुलिस जमीन विवाद, पुरानी रंजिश समेत कई एंगल में जांच कर रही है। परिजन और ग्रामीणों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामले में मर्ग कायम कर रामचंद्रपुर पुलिस जांच कर रही हैं।
Trending
- AIIMS रायपुर के दीक्षांत समारोह के आमंत्रण को लेकर सियासी हलचल, सांसद-विधायक और महापौर के नाम गायब
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर में मछली बीज वितरण कार्यक्रम में की सहभागिता, महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर दिया जोर
- ग्रीन पैराडाइज में अनोखे अंदाज में सजा सावन महोत्सव, ‘मिसेज ग्रीन पैराडाइज’ बनीं गीता सिंह
- पदोन्नति से अनुकंपा नियुक्ति तक मामलों की जांच की मांग, अंकित गौरहा ने संयुक्त संचालक को सौंपा विस्तृत पत्र
- रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार
- जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन


