खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ता तापमान लोगों को खूब सता रहा है। तापमान 43 से अधिक दर्ज किया जा रहा है। एक बाद फिर शहर में 44 डिग्री सेल्सियस वाली गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच बस्तर इलाके में दक्षिण से आने वाली हवा राहत दे सकती है। बंगाल की खाड़ी वाली नमी युक्त हवा का असर दो से तीन दिन रहने के आसार हैं।
राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज
पिछले चौबीस घंटे में रायपुर में एक डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ा है। (Latest CG Weather) शुक्रवार को दिन चढ़ते ही शुरू हुई गर्मी दोपहर बाद जलन पैदा करने वाली स्थिति में पहुंच गई। इससे ग्रीष्म लहर के लौटने का अहसास हुआ। शुक्रवार को सबसे ज्यादा गर्म राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम अंबिकापुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में दो दिन बाद कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। वहीं एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा चल सकती है। इसके अलावा एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है।
अधिकतम तापमान में वृद्धि के आसार
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण बांग्लादेश तक बिहार, झारखंड, गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरा द्रोणिका पूर्वी विदर्भ से कोमोरिन क्षेत्र तक तेलंगाना, अंदरूनी कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक प्रति चक्रवात (एंटी साइक्लोन) महाराष्ट्र और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इन सभी के कारण प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। मध्य भाग में ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति बने रहने की आशंका है। 26 अप्रैल से दक्षिण बस्तर के जिलों में गर्मी से राहत रहने की संभावना बन रही है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित


