खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल बढ़ते बिजली बिल से राहत प्रदान कर रही है, बल्कि लोगों को स्वच्छ, सस्ती एवं हरित ऊर्जा से जोड़ते हुए ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बना रही है। योजना के माध्यम से आम उपभोक्ता अब केवल बिजली उपभोगकर्ता नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक भी बन रहे हैं।
योजना की सफलता का जीवंत उदाहरण खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम बेन्द्रिडीह निवासी सतेंद्र साहू हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित किया है। सोलर पैनल लगने के महज एक माह के भीतर ही उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया। पूर्व में जहां अधिक बिजली खपत के कारण उन्हें प्रतिमाह औसतन 1500 रुपये तक का बिजली बिल चुकाना पड़ता था, वहीं अब सौर ऊर्जा के उपयोग से उन्हें बड़ी राहत मिली है। दिसंबर माह में उनका बिजली बिल मात्र 20 रुपये आया।
सतेंद्र साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलते ही उन्होंने इसका लाभ लेने का निर्णय लिया। योजना के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कुल 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे सोलर रूफटॉप पैनल की स्थापना आम नागरिकों के लिए सरल और किफायती हो गई है। सब्सिडी मिलने से प्रारंभिक लागत में उल्लेखनीय कमी आई, जिससे उनका निर्णय और भी आसान हो गया।
उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल बिजली खर्च में बचत हो रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिल रहा है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे


