Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुरक्षा और स्नेह की अटूट डोर: 22वीं वाहिनी CRPF ने बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ मनाया भाई-बहन का पावन पर्व

    August 28, 2026

    रक्षाबंधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

    August 28, 2026

    महतारी वंदन योजना का आर्थिक प्रभाव: 31वीं किस्‍त से महिलाओं की वित्‍तीय स्‍वायत्तता को मिली नई धार, रक्षाबंधन पर अम्बिकापुर में दिखा उत्साह

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सुरक्षा और स्नेह की अटूट डोर: 22वीं वाहिनी CRPF ने बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ मनाया भाई-बहन का पावन पर्व
    • रक्षाबंधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
    • महतारी वंदन योजना का आर्थिक प्रभाव: 31वीं किस्‍त से महिलाओं की वित्‍तीय स्‍वायत्तता को मिली नई धार, रक्षाबंधन पर अम्बिकापुर में दिखा उत्साह
    • रायपुर के महादेव घाट में रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा: अस्थि विसर्जन के दौरान डूबा 35 वर्षीय युवक
    • बिलासपुर में लेनदेन के विवाद पर सरेआम बेल्ट-डंडों से मारपीट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
    • बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • लेन-देन के विवाद में बिलासपुर में युवक और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला: बेल्ट-लाठियों से पिटाई का वीडियो वायरल
    • विष्णु भईया संग रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री निवास में बहनों ने बांधी राखी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » नए साल में जरूर करवाएं सेहत से जुड़े ये 5 टेस्ट, रिजल्ट बढ़िया आया, तो चैन से कटेगा साल 2026
    बिज़नेस

    नए साल में जरूर करवाएं सेहत से जुड़े ये 5 टेस्ट, रिजल्ट बढ़िया आया, तो चैन से कटेगा साल 2026

    Khabar WorldBy Khabar WorldDecember 31, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। साल 2026 की शुरुआत हर कोई अपने अलग अंदाज में करना चाहता है। नए साल में लोग अपने करियर, हेल्थ, रिलेशनशिप समेत कई चीजों को लेकर रिजॉल्यूशन भी लेते हैं और इन्हें हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। आजकल सेहत सभी के लिए प्रायोरिटी बन गई है, क्योंकि बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप स्वस्थ हैं, तब भी साल में एक बार हेल्थ चेकअप जरूर कराना चाहिए। नए साल की शुरुआत में ही अगर आप सेहत से जुड़ी जरूरी जांच करवा लेंगे, तो सालभर आपको हेल्थ की टेंशन नहीं रहेगी और चैन से आपका वक्त गुजरेगा।
    नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने बताया कि नया साल सिर्फ जश्न मनाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी सेहत को लेकर अलर्ट होने का भी अच्छा मौका है। अक्सर हम तब डॉक्टर के पास जाते हैं, जब बीमारी पैदा हो जाती है। जबकि कई गंभीर बीमारियां चुपचाप शरीर में पनपती रहती हैं। अगर साल की शुरुआत में कुछ जरूरी हेल्थ टेस्ट करवा लिए जाएं, तो समय रहते बीमारियों के खतरे को टाला जा सकता है और पूरा साल मानसिक सुकून के साथ बिताया जा सकता है। इसके लिए आपको भारी-भरकम रकम भी खर्च नहीं करनी है।
    नए साल में जरूर करवाएं ये 5 मेडिकल टेस्ट
    ब्लड प्रेशर और शुगर टेस्ट : हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से दुनिया में सबसे ज्यादा लोग जूझ रहे हैं। भारत में करीब 10 करोड़ लोगों को डायबिटीज है और 22 करोड़ लोग हाई ब्लड प्रेशर के मरीज बन चुके हैं। देश में करोड़ों लोगों को यह पता ही नहीं है कि वे बीपी और शुगर के मरीज बन चुके हैं। नए साल में ये टेस्ट करवाकर आप हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी से जुड़ी समस्याओं के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
    लिपिड प्रोफाइल टेस्ट : इस टेस्ट को बोलचाल में कोलेस्ट्रॉल टेस्ट भी कहा जाता है। आज के जमाने में तेजी से बदलती लाइफस्टाइल, जंक फूड का ज्यादा सेवन और कम फिजिकल एक्टिविटी से कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ रहा है। कोलेस्ट्रॉल ज्यादा हो जाए, तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह बन सकता है। ऐसे में आपको साल में एक बार लिपिड प्रोफाइल टेस्ट जरूर कराना चाहिए, ताकि हार्ट के मरीज बनने से बचा जा सके।
    सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी।
    लिवर फंक्शन टेस्ट : लिवर से जुड़ी बीमारियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। शराब का ज्यादा सेवन, फैटी फूड और दवाइयों का ज्यादा इस्तेमाल लिवर को नुकसान पहुंचा रहा है। कई बार लिवर की बीमारी शुरुआती स्टेज में बिना लक्षण के पैदा होती है। ऐसे में नए साल में LFT करवाने से फैटी लिवर, हेपेटाइटिस या लिवर डैमेज का वक्त रहते पता चल सकता है।
    किडनी फंक्शन टेस्ट : किडनी हमारे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने का काम करती है। डायबिटीज, हाई बीपी और पेनकिलर्स का ज्यादा सेवन किडनी को धीरे-धीरे कमजोर कर सकता है। ऐसे में किडनी की मॉनिटरिंग करना भी जरूरी है। किडनी की सेहत का पता लगाने के लिए रीनल फंक्शन टेस्ट करवा सकते हैं। इस टेस्ट से क्रिएटिनिन और यूरिया लेवल का पता चलता है, जिससे किडनी की सेहत का सही आकलन हो पाता है।
    थायराइड प्रोफाइल टेस्ट : थायराइड की समस्या भी काफी बढ़ रही है। कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। थायराइड प्रॉब्लम होने पर वजन बढ़ना या घटना, थकान, बाल झड़ना और मूड स्विंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है। नए साल की शुरुआत में थायराइड टेस्ट करवा लेने से हार्मोनल गड़बड़ियों को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बरसात के मौसम में सुपरफूड ‘कैथ’: जानें क्यों है यह खास, जानिए पोषण के आंकड़े और सेहत से जुड़े फायदे

    August 19, 2026

    एनीमिया और डिहाइड्रेशन में रामबाण है ड्रैगन फ्रूट, लेकिन इन लोगों को रहना चाहिए बिल्कुल दूर

    August 18, 2026

    चुकंदर: बारिश के मौसम में सेहत, दिल और त्वचा के लिए संजीवनी बूटी

    August 17, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,165

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,341

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,339
    Don't Miss
    बस्तर

    सुरक्षा और स्नेह की अटूट डोर: 22वीं वाहिनी CRPF ने बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ मनाया भाई-बहन का पावन पर्व

    By Khabar WorldAugust 28, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। 22वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPF गोर्ना बीजापुर में रक्षाबंधन…

    रक्षाबंधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

    August 28, 2026

    महतारी वंदन योजना का आर्थिक प्रभाव: 31वीं किस्‍त से महिलाओं की वित्‍तीय स्‍वायत्तता को मिली नई धार, रक्षाबंधन पर अम्बिकापुर में दिखा उत्साह

    August 28, 2026

    रायपुर के महादेव घाट में रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा: अस्थि विसर्जन के दौरान डूबा 35 वर्षीय युवक

    August 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    सुरक्षा और स्नेह की अटूट डोर: 22वीं वाहिनी CRPF ने बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ मनाया भाई-बहन का पावन पर्व

    August 28, 2026

    रक्षाबंधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

    August 28, 2026

    महतारी वंदन योजना का आर्थिक प्रभाव: 31वीं किस्‍त से महिलाओं की वित्‍तीय स्‍वायत्तता को मिली नई धार, रक्षाबंधन पर अम्बिकापुर में दिखा उत्साह

    August 28, 2026

    रायपुर के महादेव घाट में रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा: अस्थि विसर्जन के दौरान डूबा 35 वर्षीय युवक

    August 28, 2026

    बिलासपुर में लेनदेन के विवाद पर सरेआम बेल्ट-डंडों से मारपीट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

    August 28, 2026

    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 28, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.