Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR

    November 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

    November 24, 2026

    50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
    • 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
    • ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
    • आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
    • WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
    • बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
    • रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » देशभक्ति के रंग में रंगा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम, विधायक मोहले ने फहराया तिरंगा
    बिलासपुर

    देशभक्ति के रंग में रंगा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम, विधायक मोहले ने फहराया तिरंगा

    Khabar WorldBy Khabar WorldJanuary 26, 2026No Comments48 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन, नागरिकों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। विधायक पुन्नूलाल मोहले जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया और शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली तथा जिले के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
    मुख्य अतिथि मोहले ने कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ हर्षाेल्लास एवं खुशहाली के प्रतीक तीन रंगों के गुब्बारों को उन्मुक्त आसमान की ओर छोड़ा। परेड कमांडर ख्रीष्ट नरगिस तिग्गा बघेल एवं परेड उप कमांडर कार्तिकेश्वर जांगड़े के नेतृत्व में प्लाटून दलों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनवनीत कौर एवं मयंक तिवारी, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा एवं श्रीमती सारिका मित्तल, एसडीएम मुंगेली अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
    मुख्य अतिथि ने शहीदों के परिजनों का किया सम्मान
    समारोह में विधायक मोहले ने जिले के वीर शहीदों के शहादत को नमन करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने शहीद धनंजय सिंह राजपूत, छत्रधारी जांगड़े, आर. आनंद सिंह राठौर, संतोष पहारे, नरेन्द्र साहू, प्लाटून कमांडर राजकुमार कश्यप के परिवारजनों को शाल और श्रीफल प्रदान किया और कुशलक्षेम पूछा।
    सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिले के 10 स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। महंत जगन्नाथ दास शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल लोरमी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशरंगपुर, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा, सरस्वती शिशु मंदिर लोरमी, रेम्बो मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम स्कूल मुंगेली, सेजेस बीआर साव स्कूल मुंगेली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करही, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पथरिया, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय चातरखार के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही मलखम्ब एकेडमी विद्यार्थियों द्वारा मलखम्ब का प्रदर्शन किया गया।
    विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकी की दी गई प्रस्तुति
    कार्यक्रम में जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, महिला बाल विकास, सहकारिता, समाज कल्याण, उद्यानिकी, वन, यातयात पुलिस, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मत्स्य पालन, नगर पालिका, आदिवासी विकास, पशुधन सहित विभिन्न विभाागों द्वारा योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित आकर्षक झांकी प्रस्तुत किया गया। झांकी में प्रथम स्थान स्वास्थ्य विभाग, द्वितीय स्थान पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग तथा तृतीय स्थान पुलिस विभाग ने प्राप्त किया।
    समारोह में अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
    मुख्य अतिथि मोहले ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। व्याख्याता अशोक सोनी और शिक्षक रामपाल सिंह ने मंच का संचालन किया।
    प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
    कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पथरिया ने प्रथम स्थान, सेजेस बीआर साव स्कूल मुंगेली ने द्वितीय स्थान और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय चातरखार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। झांकी में प्रथम स्वास्थ्य विभाग, द्वितीय पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग और तृतीय स्थान पुलिस विभाग, मार्च पास्ट एवं परेड में सीनियर वर्ग में प्रथम जिला पुलिस बल-1, द्वितीय जिला पुलिस बल-3 तृतीय जिला पुलिस बल -2 तथा जूनियर वर्ग में एनसीसी बालक स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम बी आर साव स्कूल मुंगेली ने प्रथम स्थान, एनएसएस शासकीय नगर पालिका उच्चतर माध्यमिक शाला मुंगेली ने द्वितीय स्थान और एनएसएस बालिका स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम बी आर साव स्कूल मुंगेली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि द्वारा विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही परेड कमांडर, उप कमांडर एवं पुलिस बैंड वादक दल को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
    देशभक्ति गीतों पर स्कूली बच्चों संग झूमे विधायक, कलेक्टर-एसपी
    कार्यक्रम के समापन में अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण के पश्चात सभी स्कूली बच्चों के साथ देशभक्ति गीतों पर विधायक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी झूमे। उन्होंने जलवा तेरा जलवा जलवा, रंग दे बसंती चोला, ये देश है वीर जवानों का आदि देशभक्ति गानों पर नाचते हुए बच्चों में उत्साह भरा। भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे जयकारों के साथ बच्चे विधायक, कलेक्टर-एसपी को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित नजर आए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ

    November 23, 2026

    घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान

    November 23, 2026

    आईटीआई पथरिया में कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

    November 23, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR

    By Khabar WorldNovember 24, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या के मामले में सजा काट रहा…

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

    November 24, 2026

    50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’

    November 24, 2026

    ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय

    November 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR

    November 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

    November 24, 2026

    50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’

    November 24, 2026

    ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय

    November 24, 2026

    आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!

    November 24, 2026

    WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण

    November 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.