खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण छत्तीसगढ़ के हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है। राज्य में तेजी से अमल में लाई जा रही इस महत्वाकांक्षी योजना ने उन परिवारों के जीवन को बदलना शुरू कर दिया है, जो अब तक कच्चे मकानों में रहते हुए मौसम की मार और असुरक्षा का सामना कर रहे थे।
सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत अजिरमा की कुमुदनी भी इसी योजना से लाभान्वित हुई हैं। उनका नया पक्का घर बनकर तैयार हो गया है, जिसने उनके परिवार को राहत की सांस दी है। इससे पहले वे कच्चे मकान में रहती थीं जहां गर्मी, सर्दी और बारिश के दौरान कई तरह की कठिनाइयाँ झेलनी पड़ती थीं।
कुमुदनी ने बताया कि आर्थिक कमजोरी के कारण पक्का घर बनाना संभव नहीं था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्राप्त प्रोत्साहन राशि ने उनके सपने को साकार कर दिया। शासन से मिली सहायता और अपनी बचत जोड़कर उन्होंने अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित, मजबूत और सम्मानजनक आवास तैयार किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह योजना वास्तव में गरीब परिवारों के जीवन में परिवर्तन ला रही है। पक्का मकान मिलने से अब उनका परिवार हर मौसम में सुरक्षित है और सामाजिक सम्मान भी बढ़ा है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवासहीन परिवारों, कच्ची झोपड़ियों में रहने वाले ग्रामीणों तथा प्राथमिकता श्रेणी के लाभार्थियों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के विभिन्न जिलों में हजारों परिवार पक्के घरों में रहने का अवसर पा रहे हैं, जिससे ग्रामीण जीवन, आत्मविश्वास और जीवन-स्तर में व्यापक बदलाव महसूस हो रहा है।
Trending
- AIIMS रायपुर के दीक्षांत समारोह के आमंत्रण को लेकर सियासी हलचल, सांसद-विधायक और महापौर के नाम गायब
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर में मछली बीज वितरण कार्यक्रम में की सहभागिता, महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर दिया जोर
- ग्रीन पैराडाइज में अनोखे अंदाज में सजा सावन महोत्सव, ‘मिसेज ग्रीन पैराडाइज’ बनीं गीता सिंह
- पदोन्नति से अनुकंपा नियुक्ति तक मामलों की जांच की मांग, अंकित गौरहा ने संयुक्त संचालक को सौंपा विस्तृत पत्र
- रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार
- जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन


