खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
यह कैम्प जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय परिसर, गरियाबंद में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित होगा। इसमें सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस आर्य नगर कोहका भिलाई, स्वतंत्र माइक्रोफाईनेंस प्रा0 लि0 प्रोफेसर कालोनी रायपुर जैसे निजी प्रतिष्ठान शामिल होंगे। इसमें कुल 519 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, श्रमिक, फिल्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर, वेल्डर, फिटर, पेन्टर, क्रेन ऑपरेटर जैसे पद सम्मिलित हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में न्यूनतम योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं स्नातक पास आवेदकों के लिए अवसर उपलब्ध रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र (मूल एवं छायाप्रति सहित) लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष 07706-241269 एवं मोबाइल नंबर +91-9329559607 पर संपर्क कर सकते है।
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त


