खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में ग्राम मोहभट्ठा में स्वयंभू भुनेश्वर मंदिर के पास 10 लाख 75 हजार रूपए की लागत से स्थापित 2 सोलर हाईमास्ट संयंत्र का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, विशिष्ट अतिथि क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तोखन साहू ने कहा कि सोलर हाईमास्ट संयंत्र लगने से क्षेत्र में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा नागरिकों को आवागमन एवं सुरक्षा में सुविधा मिलेगी। यह योजना स्वच्छ एवं नवीनीकरण ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योजना है। तत्पश्चात् अतिथिगणों ने स्वयंभू भुनेश्वर मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर क्षेत्र तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहें। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की योजना अनुरूप पर्यटन स्थलों में प्रकाश व्यवस्था किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष बिल्हा रामकुमार कौशिक जी, अध्यक्ष नगर पंचायत बिल्हा श्रीमती वंदना जेण्द्रे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, मोहभट्ठा सरपंच श्रीमती गौरी धु्रव, कोमल सिंह ठाकुर एवं सोमेश तिवारी, मोहन डोरिया, श्रीमती पुनिता डहरिया, विष्णु बिंदल, बृजभुषण वर्मा, राजकुमार साहू, श्रीमती तुलसी बघेल, कृष्णचंद महापात्र, घनश्याम कौशिक, उमाशंकर कश्यप, लव श्रीवास, नरेन्द्र सन्नाड, मोहन वर्मा के साथ-साथ भारी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण उपस्थित रहे।
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण


