खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड में तीन दिन पूर्व ही असमय बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की तैयार सब्जी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसकी सूचना पर प्रशासन ने तुरंत संज्ञान में लेकर पटवारी को ग्राम पंचायत टलनार भेजा। पटवारी ने सरपंच और ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में नुकसान का जायजा लेकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया।
क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लेने के बाद गांव में बैठक हुई दर्जनों किसानों ने अपने नुकसान को लेकर जानकारी दी। वहीं आज भी बाकी बचे किसानों की नुकसान की स्थिति का जायजा पटवारी के द्वारा लिया जा रहा हैं। टलनार के जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उनमें बनसिंग पिता रूपधर, हरेराम पिता संग्राम, संग्राम पिता पुरन्धर, तुलाराम पिता लेखन, सदाशिव पिता मनचित, हेमूराम पिता बलदेव, जगरनाथ पिता बनवासी,कमली आ. बलवों, जगदीश पिता गुरशन, लिमधर पिता शिवशंकर, कुंवरसिंह पिता सुकरु, इंदर पिता बुदरु, घासिया पिता श्रीराम समेत अन्य किसान शामिल हैं।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


