नई दिल्ली। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी के साथ पर्दे पर वापसी की है। उनकी फिल्म पर भूत बंगला पर दर्शक खुलकर प्यार लुटा रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। यह मूवी इन दिनों खूब सिनेमाघरों में खूब देखी जा रही है जिससे मेकर्स नोट कमा रहे हैं।
फैंस ने अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म का दिल खोलकर स्वागत किया है। क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिलने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। डबल डिजिट से शुरुआत के बाद फिल्म की कमाई में लगातार बढ़त देखी गई।
दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन ही भूत बंगला फिल्म ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अब दूसरे रविवार को इसके कलेक्शन में और भी जबरदस्त उछाल आया है। साफ है कि सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक, अक्षय और प्रियदर्शन का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने दूसरे वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर फिर रफ्तार पकड़ी। फिल्म ने अपने दूसरे रविवार को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए करीब 12।50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जो कि शनिवार 10.75 करोड़ के मुकाबले काफी बेहतर है।
शुरुआती आंकड़ों की बात करें तो पहले हफ्ते के खत्म होने तक फिल्म ने 84.4 करोड़ की कमाई कर ली थी। 10वें दिन कमाई में उछाल के साथ फिल्म का अब तक का इंडिया में नेट कलेक्शन 113.40 करोड़ तक पहुंच गया है, वहीं टोटल ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा 134.98 करोड़ को छू चुका है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर बढ़ता क्रेज साफ नजर आ रहा है।
विदेशी बाजारों में भी फिल्म का डंका बज रहा है। रिलीज के 10वें दिन ओवरसीज मार्केट से करीब 3.00 करोड़ की कमाई हुई, जिसके साथ ही विदेशी बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 44.50 करोड़ तक पहुंच गया है। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 179.48 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है, जो फिल्म की वैश्विक सफलता को दर्शाता है।
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म भूत बंगला का निर्माण अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने मिलकर बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म की स्टारकास्ट काफी दमदार है, जिसमें अक्षय के साथ परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, जीशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर जैसे मंझे हुए सितारे नजर आ रहे हैं।
खास बात यह है कि ‘भूल भुलैया’ (2007) के 19 साल बाद अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर से किसी हॉरर-कॉमेडी के लिए साथ आई है। इससे पहले यह जोड़ी ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘दे दना दन’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। इस रियूनियन ने दर्शकों के बीच पुरानी यादें ताजा कर दी हैं और फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बना दिया है।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त


