खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l नीपा नई दिल्ली एवं एससीईआरटी रायपुर के तत्वाधान में *स्कूल लीडरशिप ट्रांसफॉर्मिंग स्कूल थ्रू वेस्ट प्रैक्टिस विषय* पर दो दिवसीय सेमिनार ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा रायपुर में आयोजित किया गया इस सेमिनार में देश के अलग-अलग प्रदेशों से आए इननोवेटिव शिक्षकों वरिष्ठ अधिकारी ग्राम के साथ छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले से चयनित शिक्षकों ने नवाचार माध्यम से बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता सुधार पर किए जा रहे स्वयं के कार्यों पर प्रकाश डाला।
प्रदेश के शिक्षा सचिव सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी जी ने सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से स्कूलों के विकास एवं इसका विद्यार्थियों के व्यक्तित्व पर पड़ने वाले प्रभाव को रेखांकित किया। इस आयोजन का उद्घाटन एस सी ई आर टी के डायरेक्टर राजेंद्र कटारा जी ने किया जिसके नोडल अधिकारी डी दर्शन रहे उन्होंने भी विषय पर अपने विचार रखें ।उक्त आयोजन के लिए नेशनल सेंटर फॉर स्कूल लीडरशिप नई दिल्ली की सहायक अध्यापक डॉ शादमा अफजर ने बधाई दी।
रायपुर से शासकीय प्राथमिक शाला पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर से डॉ. गोपा शर्मा ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला उन्होंने अपने स्वयं के अनुभव को प्रस्तुत किया तथा यह बताया कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने हेतु यह आवश्यक है कि शिक्षकों का स्वभाव व व्यक्तित्व स्वयं में प्रभावशाली हो ताकि वे अपने को विद्यार्थियों के समक्ष प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत कर सके क्योंकि विद्यार्थी गुरु में ही अपने आदर्श ज्ञान संस्कार एवं संस्कृति को खोजता है अतः गुरु का आदर्श स्वरूप होना परम आवश्यक है ।उनके विचारों को उपस्थित शिक्षक गणों द्वारा सराहा गया।
राष्ट्रीय विद्यालय नेतृत्व केंद्र नई दिल्ली जो राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान के अंतर्गत स्कूल लीडरशिप विकास पर कार्य करती है के द्वारा यह प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया गया इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य देश के विद्यालय के प्रमुखों का विद्यालय में गुणात्मक बदलाव लाने की क्षमता संवर्धन के साथ-साथ अन्य विकास करना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए अकादमी द्वारा दो दिवसीय आयोजन किया गया कार्यक्रम में डॉ गोपा शर्मा का प्रयास सराहनीय रहा।

