खबर वर्ल्ड न्यूज़ – प्रिया पाठक, रायपुर l 14 अगस्त को लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज विक्रम के शहादत दिवस के अवसर पर सर्वमंगल फाउंडेशन द्वारा श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीरमाताओं एवं शहीद परिवारों का सम्मान, सैनिक सम्मान, श्रद्धांजलि अर्पण, देशभक्ति गीत तथा देशभक्ति गीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण रहीं।

🌹 जाँबाज वीर शहीद पंकज विक्रम जी 🌹
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ अर्चना झा डिप्टी कमिश्नर ऑफ रायपुर थी विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू रहीं। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके पश्चात शुभा शुक्ला निशा द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन संजय कुमार शर्मा एवं शुभा मिश्रा ने किया l

समारोह में उपस्थित सैनिकों का विशेष सम्मान किया गया। सम्मानित सैनिकों में हवलदार विपिन द्विवेदी, लेफ्टिनेंट केसर सिंह, सूबेदार रोहित कुमार साहू, नायक सूबेदार डी.पी. पटेल, नायक अशोक साहू, रूपेंद्र कुमार साहू, नायक सुरेश सिंह एवं हवलदार रामकृष्ण चटर्जी प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी सैनिकों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा को नमन करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पगुछ श्री फल तिरँगा दुपट्टा प्रशस्ति पत्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया , सुदीप दत्ता द्वारा राष्ट्रभक्ति गीत गाया गया सीमा कटनकार ग्रुप द्वारा सैनिकों को राखी बांधकर मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन पर्व मनाया , रश्मि पटेल के निर्देशन में योगा ग्रुप ने देशभक्ति नृत्य कर शमा बांध दिया l

समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, वास्तु मित्र समाजसेवी शिवनारायण मुंदडा, वरिष्ठ हास्य कवयित्री डॉ. शशि दुबे, योग गुरु पंडित राकेश दुबे, वरिष्ठ साहित्यकार शुभ शुक्ला निशा, समाजसेवी डॉ. अजंता चौधरी तथा एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.मनीषा बी सिन्हा उपस्थित रही।

अन्य अतिथियों में श्रीमती भारती शर्मा, अध्यक्ष प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज, योग प्रशिक रशमी पटेल श्रीमती सीमा कटंकर, दूरदर्शन एंकर डॉ. शुभा मिश्रा, अर्चना जैन, समाजसेवी एवं नेत्री पूनम पांडे, मुकेश जैन, समाजसेवी सहायक उप निरीक्षक टी.के.भोई देवयानी मुखर्जी तथा डायरेक्टर पारस. ऑफ फाउंडेशन डॉ. कविता कुम्भज सुदीप दत्ता मुकेश जैन दीपिका आर्या ज्योति एरेवार आदि गणमान्य विद्वतजनों की गौरवमयी उपस्थिति रही

देशभक्ति गीत एवं नृत्य योग ट्रेनर रशमी पटेल के निर्देशन में हुआ नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। उपस्थित लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के वीर जवानों के त्याग और बलिदान को नमन किया।

सर्व मंगल फाउंडेशन की संस्थापक अनीता दुबे द्वारा समाज और देशहित में निरंतर विभिन्न रचनात्मक एवं जनहितकारी आयोजन किया जाता रहा है देशभक्ति की कड़ी में आयोजित यह कार्यक्रम भी बेहद सफल रहा। समारोह ने वीर सैनिकों, वीरमाताओं एवं शहीद परिवारों के प्रति समाज की कृतज्ञता और सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों का सम्मान और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति की भावना और वीर शहीदों को नमन गौरवमयी पल रहा l



