पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद खाद महंगी कर किसानों पर मोदी सरकार का एक और हमला
K.W.N.S.-रायपुर। खाद के दामों में बेतहाशा वृद्धि पर चिंता और कड़ा विरोध व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने संयुक्त बयान में मोदी सरकार से तत्काल खाद के दामों में बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग की है।
K.W.N.S.-रायपुर। कोविड-19 से बचाव का टीका लगवाने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में टीकाकरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों से चर्चा भी की। रायपुर के फाफाडीह से टीका लगवाने पहुंची 86 वर्षीया श्रीमती शारदा बेन ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे आज कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने आईं हैं।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय के सभी कर्मचारी लॉकडाउन अवधि में घर से काम कर सकेंगे। विधानसभा कार्यालय ने आज इसका आदेश जारी कर दिया है।
आदेश में कहा गया है कि 6 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय का संचालन 7 से 11 अप्रैल तक नहीं करने निर्देश जारी किये गए थे। लेकिन कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल के सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन निर्धारित किया गया
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को लेकर BJP ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। BJP ने जवान की रिहाई के लिए नक्सलियों के खिलाफ ठोस रणनीति नहीं बना पाने पर सरकार को घेरने की कोशिश की है। हालांकि कोबरा जवान राकेश्वर की सकुशल रिहाई पर खुशी भी जाहिर की है।
दरअसल, गुरुवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष
K.W.N.S.-रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपनी धर्मपत्नी कमला साहू के साथ रायपुर मेडिकल कॉलेज पहुँचकर कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि शासन द्वारा फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को प्राथमिकता क्रम में निःशुल्क टीके लगाए जा रहे हैं। गृह मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे पात्रता अनुसार टीका अवश्य लगवाएं। मं