::cck::17877::/cck::
::introtext::
छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला ईकाई का हुआ पुर्नगठन, प्रदेश अध्यक्ष ने दी नियुक्ति पत्र
29-06 bmt photo 3 ( sunil rajpur).jpg
 
K.W.N.S.- Ashish Kanthale-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की जिला ईकाई का पुनर्गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने सदस्यों के अभिमत के आधार पर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लेखापाल सुधीर हरि श्रीवास्तव को नियुक्त किया। साथ ही जिला सचिव सुनिल राजपूत सहायक ग्रेड-2 शासकीय स्कूल बालसमुंद को बनाया गया। दोनो कर्मचारी नेताओ ने अपनी नियुक्ति एवं जिम्मेदारी दिये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष श्री तिवारी के राजधानी प्रवास के दौरान सौजन्य मुलकात कर आभार जताया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हे नियुक्ति भी प्रदान की। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव को वर्तमान में लगी धारा 144 की समाप्ती के पश्चात संगठन के सदस्यो की बैठक व सहमती से जिले की कार्यकारिणीय का विस्तार करने निर्देशित किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष को जिले की कार्यकारिणी घोषणा के वक्त जिले में आगमन हेतु आमंत्रित भी किया । जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी सहमती दी। 
 
::/introtext::
::fulltext::::/fulltext:: ::cck::17877::/cck::