K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सल दंपति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते कुछ समय से दोनें पति-पत्नि पुलिस को संपर्क में थे और मुख्यधारा से जुड़ना चाह रहे थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले दंपति कई गंभीर नक्सली वारदात में शामिल थे। NMDC संयंत्र के पास पुलिस पर हमले सहित कई घटनाओं में उन्होंने हिस्सा लिया
K.W.N.S.- Navin Shrivastav-जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल ने बस्तर जिले में इंद्रावती नदी के दोनों किनारों पर किए जा रहे सघन वृक्षारोपण अभियान ’आमचो इंद्रावती-कठा लगाऊ बुटा’ में समाज के सभी वर्गों के लोगों को सक्रिय भागीदारी सुनिष्चित कर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। कलेक्टर श्री बंसल ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत केवल पौधों को रोपित करना ही महत्वपूर्ण नहीं है
K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने पुलिसकर्मी के माता-पिता को किडनैप किया है। दंतेवाड़ा के एसपी ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक बीती रात गुमियापाल में नक्सलियों ने पुलिसकर्मी के माता पिता का अपहरण किया है जिसके बाद पुलिस तलाश करने में लगी हुई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। प्रेशर बम की चपेट आकर दो जवान घायल हो गए हैं। टीआई बदरू पोटाम और आरक्षक सुरेश नाग हुए घायल हुए हैं। टीआई बदरू पोटाम और आरक्षक सुरेश नाग बाइक में सवार थे, दोनों कटेकल्याण थाना क्षेत्र के चिकपाल की ओर जा रहे थे। घायलों को ज़िला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी है।
K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के संवेदनशील मार्ग पर्चेली मारजूम सड़क के बीच पुल निर्माण में नक्सलियों ने 3 किलो वजनी आईईडी बम लगा रखा था। ग्रामीण सूत्रों से पुलिस को नक्सलियों की इस चाल का पता पहले ही लग गया था। जिसे जवानों ने बरामद कर मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया है।
दरअसल जिस जगह नक्सलियों ने बम प्लांट किया था। उस पुल निर्माण की सुरक्षा में रोजाना डीआरजी के जवान निकलते थे। जिन्हें